West bengal Crime : कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट चली गोली, एक पुलिसकर्मी घायल

West bengal Crime गोली से एक पुलिस कर्मी गंभीर जख्मी हो गया। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास सामने सुरक्षा और बढ़ा दी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 04:53 PM (IST)
West bengal Crime : कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट चली  गोली, एक पुलिसकर्मी घायल
West bengal Crime : कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट चली गोली, एक पुलिसकर्मी घायल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोरोना के चलते साप्ताहिक संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गुरुवार की सुबह कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने घर में मौजूद थीं। गोली से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास सामने सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। गोली कैसे चली इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। परंतु, प्राथमिक रूप से कहा जा रहा है कि ड्यूटी बदली के दौरान हथियार से मैगजीन निकालते समय घटना हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात मुख्यमंत्री के आवास के सामने पुलिस कियोस्क में दिनेश कर्मकार नाम सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी थी। गुरुवार सुबह अचान कियोस्क के पास गोली चलने की आवाज आई तो आसपास तैनात अन्य पुलिस वाले मौके पर पहुंचे जो देखा कि दिनेश लहुलूहान जमीन पर पड़ा है। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोली निकाल दी गई, लेकिन हालत गंभीर है। किस तरह से गोली चली इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि ड्यूटी बदलने के दौरान हथियारों से मैगजीन निकालने के बाद उसे सहयोगी को सौंपा जाता है। उसी क्रम में यह हादसा हुआ हो यह हो सकता है। हालांकि, इस घटना की अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी