रात में सुरक्षा चुस्त दुरुस्त रखने को 'ब्लॉक रेड' अभियान

जागरण संवाददाता कोलकाता दुर्गा पूजा के मद्देनजर शॉपिंग के लिए रात में लोगों की बढ़ती भी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 09:29 AM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 06:41 AM (IST)
रात में सुरक्षा चुस्त दुरुस्त रखने को 'ब्लॉक रेड' अभियान
रात में सुरक्षा चुस्त दुरुस्त रखने को 'ब्लॉक रेड' अभियान

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शॉपिंग के लिए रात में लोगों की बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसका नाम 'ब्लॉक रेड' रखा गया है। अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में 1022 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार रात में सुरक्षा के प्रति सक्रियता बढ़ाते हुए पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर शराब पीकर या बिना हेलमेट बाइक चलाने तथा ओवर स्पीड वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ 'ब्लॉक रेड' नाम से 21 व 22 सितंबर को विशेष अभियान चलाया। महानगर के अलग अलग स्थानों पर चले अभियान के तहत नशे में या तेज रफ्तार बाइक चलाने के आरोप में पहले दिन 106 तथा दूसरे दिन 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा राह चलती महिलाओं से छींटाकशी करने के आरोप में 724 तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाने के आरोप में 562 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कर्मियों से अभियान का विरोध करने के आरोप में 101 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 22 बाइक को भी सीज किया है। विशेष अभियान के तहत एक पिस्तौल व तीन राउंड कारतूस भी बरामद किया गया है। लालबाजार सूत्रों के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर महानगर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौराहों पर 'ब्लॉक रेड' अभियान जारी रहेगा। अभियान में पुलिस, यातायात पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

chat bot
आपका साथी