मुंबई,दिल्ली समेत छह महानगरों और कोलकाता के बीच विमान सेवा बंद, ममता की अपील पर एक्शन

देश के छह बड़े महानगरों मुंबई दिल्ली चेन्नई नागपुर पुणे और अहमदाबाद से कोलकाता के बीच सोमवार से विमान सेवा बंद हो जाएगी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:51 PM (IST)
मुंबई,दिल्ली समेत छह महानगरों और कोलकाता के बीच विमान सेवा बंद, ममता की अपील पर एक्शन
मुंबई,दिल्ली समेत छह महानगरों और कोलकाता के बीच विमान सेवा बंद, ममता की अपील पर एक्शन

राज्य ब्यूरो,कोलकाताः देश के छह बड़े महानगरों मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, नागपुर, पुणे और अहमदाबाद से कोलकाता के बीच सोमवार से विमान सेवा बंद हो जाएगी। आगामी 19 जुलाई तक न ही इन छह महानगरों से कोलकाता विमान आएगा और न ही यहां से उड़ान भरेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बंगाल सरकार के अनुरोध पर कोरोना महामारी के चलते हॉटस्पॉट वाले महानगरों से विमान सेवा बंद करने का निर्देश शनिवार को ही जारी कर दिया था। इसके बाद कोलकाता नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि प्रतिबंध अगला आदेश आने तक या फिर 19 जुलाई तक जारी रहेंगे।

देश में 25 मार्च को कोरोना की वजह से लॉकडाउन शुरू होने के बाद से विमान सेवा बंद कर दी गई थी। परंतु, थोड़ी स्थिति सामान्य होने के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों को बहाल किया गया था। अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर अभी भी प्रतिबंध जारी है। हालांकि, इस बीच मुंबई, दिल्ली समेत कई महानगरों के साथ-साथ कोलकाता में भी कोरोना विकराल रूप धारण कर रखा है। इसके बाद ममता सरकार ने हॉटस्पॉट वाले शहरों से विमान सेवा रोकने की अपील की थी जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया और विमान सेवा रोक दी है।

chat bot
आपका साथी