पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी का निधन

पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी का बुधवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उनके निधन से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

By Edited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 02:53 AM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 12:39 PM (IST)
पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी का निधन
पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी का निधन
कोलकाता [राज्य ब्यूरो]। पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी का बुधवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को साल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
सफवी को 23 जून 2016 को विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'मुझे ये जानकर दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी अब हमारे बीच नहीं हैं। वे लंबे समय से हमारे साथ जुड़े हुए बेहद वरिष्ठ और सम्मानीय व्यक्ति थे। उनका हमारे बीच से जाना बड़ी क्षति है।
मुख्यमंत्री ने सफवी के परिवार के प्रति संवेदना जताई। पूर्व आइपीएस अफसर हैदर अजीज सफवी ने 2011 में तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर उलबेड़िया पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। पहली बार चुनाव जितने पर ही उन्हें ममता मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 2016 में उन्होंने दूसरी बार उसी विधानसभा क्षेत्र से 16 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष की अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई।
उनका पार्थिव शरीर दोपहर विधानसभा ले जाया गया जहां विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी, नगर विकास मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम और आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद अहमद खान समेत अन्य मंत्री व विधायकों ने शव पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा ज्ञापन किया। उनका शव पीस हीवेन में रखा गया है। कल उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
chat bot
आपका साथी