ईसा मसीह के अवतरण का त्योहार क्रिसमस आज, स्टेशन में यात्रियों की खचाखच भीड़

ईसा मसीह के अवतरण का त्योहार क्रिसमस का पालन आज किया जाएगा।

By Edited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 10:22 AM (IST)
ईसा मसीह के अवतरण का त्योहार क्रिसमस आज, स्टेशन में यात्रियों की खचाखच भीड़
ईसा मसीह के अवतरण का त्योहार क्रिसमस आज, स्टेशन में यात्रियों की खचाखच भीड़

खड़गपुर, जागरण संवाददाता। ईसा मसीह के अवतरण का त्योहार क्रिसमस का पालन आज किया जाएगा। क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है। बड़े दिन की खुशियां मनाने के लिए काफी लोग तैयारियों में लग गए हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन में क्रिसमस के पूर्व सोमवार को यात्रियों की खचाखच भीड़ देखी गई।

अधिकांश लोग बड़े दिन की खुशियों का पालन करने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जाने लगे। लंबी दूरी के अलावा विभिन्न उपनगरीय ट्रेनों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन काफी भीड़ देखी गई। त्योहार के दिन मंगलवार को ट्रेनों में और ज्यादा भीड़भाड़ बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से खड़गपुर, मेदिनीपुर सहित मंडल के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है।

सादे लिबास में नजरदारी के लिए आरपीएफ की खुफिया विभाग के जवानों को विभिन्न रेलवे स्टेशन में तैनात कर दिया गया है। खड़गपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार राय ने कहा कि क्रिसमस को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। सादे लिबास में जवानों को विशेष नजरदारी बरतने का निर्देश जारी किया गया है।

इधर क्रिसमस को लेकर बाजारों में केक की दुकानें भी काफी मात्रा में सज गई हैं। खड़गपुर में गोल बाजार, गेट बाजार, खरीदा आदि बाजारों में काफी लोग केक खरीदने के लिए आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी