Bengal Hinsa: पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पीट- पीटकर हत्या, तृणमूल पर आरोप

तृणमूल ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज भाजपा का दावा- टीएमसी के गुंडों ने पहले जमकर पिटाई की फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी बंगाल चुनाव के बाद से ही आए दिन टीमएमसी और भाजपा के बीच झडप की खबरें आती रहती है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 01:28 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 01:28 PM (IST)
Bengal Hinsa: पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पीट- पीटकर हत्या, तृणमूल पर आरोप
पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पीट- पीटकर हत्या,

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर की है। हत्या का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लगा है।मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम शंभु माइति है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने शनिवार रात को उन्हें घर से बुलाकर पीट-पीटकर हत्या की है।

हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है। भाजपा कार्यकर्ता का शव डेरिया दिघी क्षेत्र के केलेघई नदी के किनारे से मिला।इस घटना को लेकर भाजपा समर्थकों में काफी रोष है।शंभु की इलाके में भाजपा के युवा नेता के तौर पर पहचान थी। परिवार के सदस्यों व स्थानीय भाजपा भाजपा नेताओं का कहना है कि टीएमसी के गुंडों ने पहले शंभु माइति की जमकर पिटाई की। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी किनारे फेंक दिया। बाद में पार्टीं के अन्य नेताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

इधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव के बाद से ही आए दिन टीमएमसी और भाजपा के बीच झडप की खबरें आती रहती है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के 10 साल के शासन में उसके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मार दिया गया। कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया। 

chat bot
आपका साथी