पश्‍चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में आग, TMC पर मढ़ा गया आरोप

पश्‍चिम बंगाल के सालनपुर गांव स्‍थित भाजपा के कार्यालय में रविवार रात को आग लगा दी गई। इसके लिए भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 10:37 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 10:42 AM (IST)
पश्‍चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में आग, TMC पर मढ़ा गया आरोप
पश्‍चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में आग, TMC पर मढ़ा गया आरोप

आसनसोल, एएनआइ। पश्‍चिम बंगाल (West Bengal) के सालनपुर (Salanpur) गांव स्‍थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में रविवार रात को आग लगा दी गई। भाजपा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि TMC ने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों से इंकार किया है। भाजपा ने अपने आरोप में यह भी कहा कि पहले भी भाजपा कार्यालय पर TMC के लोगों ने इसी तरह हमला किया था। भाजपा नेता गोपाल राय ने कहा कि TMC ने पार्टी कार्यालय में आग लगा दी क्‍योंकि वे क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित हैं।

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की ओर से क्षेत्र में कंबल बांटने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर काफी बड़ी संख्‍या में लोग जमा हुए थे। इसके बाद जलन और चिंता के कारण TMC ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। हालांकि TMC नेता हरेराम तिवारी ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। उन्‍होंने कहा कि आग की यह घटना भाजपा के आंतरिक विवाद के कारण हुआ है। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय के भीतर अवैध गतिविधियों समेत अल्‍कोहल का भी सेवन किया।

भाजपा ने कहा कि घटनास्‍थल पर पुलिस देर से पहुंची जबकि कार्यालय में आग लगने के तुरंत बाद ही उन्‍हें सूचित किया गया था। बता दें कि आसनसोल संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो करते हैं। 

उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान हावड़ा स्थित बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में राज्‍य सरकार ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार विकास की योजनाओं को लागू नहीं होने देती क्‍योंकि इसमें उन्‍हें कमिशन नहीं मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: West Bengal: वाम-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'मोदी गो बैक' के नारे लगाए

यह भी पढ़ें: West Bengal: पीएम मोदी ने बेलूर मठ से सीएए को लेकर हो रहे विरोध का दिया जवाब

 

chat bot
आपका साथी