भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे उपचुनाव के प्रस्तावित उम्मीदवारों के नाम

राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अहम बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 04:00 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:38 AM (IST)
भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे उपचुनाव के प्रस्तावित उम्मीदवारों के नाम
भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे उपचुनाव के प्रस्तावित उम्मीदवारों के नाम

जागरण संवाददाता, कोलकाता : राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अहम बैठक की। शनिवार को दमदम हवाई अड्डे के निकट एक कार्यकर्ता के आवास पर बैठक की गई। इस दौरान उपचुनाव के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। प्रदेश भाजपा ने अपनी तरफ से उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित हैं, जिसे लेकर चर्चा हुई। उसके बाद प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया। वहां से मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह, प्रताप बनर्जी, नेता मुकुल राय सहित अन्य प्रदेश नेता शामिल थे। बैठक के बाद प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने दावा किया कि उप चुनाव में भाजपा खड़गपुर सदर, करीमपुर व कालियागंज तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

chat bot
आपका साथी