Lockdown: कोलकाता में लॉकडाउन लागू करने गई पुलिस पर हमला, चार जख्मी

Lockdown. राजाबागान में लॉकडाउन लागू करने की कोशिश करते समय लोगों के एक समूह ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें 3 पुलिसकर्मी तथा एक सिविक वॉलिंटियर जख्मी हो गए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 08:48 PM (IST)
Lockdown: कोलकाता में लॉकडाउन लागू करने गई पुलिस पर हमला, चार जख्मी
Lockdown: कोलकाता में लॉकडाउन लागू करने गई पुलिस पर हमला, चार जख्मी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Lockdown. कोलकाता के मेटियाब्रुज के राजाबागान में लॉकडाउन लागू करने की कोशिश करते समय लोगों के एक समूह ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी तथा एक सिविक वॉलिंटियर जख्मी हो गए। यह घटना शुक्रवार की देर रात घटी। घटना के फुटेज से पता चला कि चारों के साथ मारपीट और पथराव किया गया था। समूह में करीब 25 लोग शामिल थे जिन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की। पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार दोपहर, पुलिस ने कथित रूप से शामिल होने के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में 14 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि इस घटना में घायल एसआई गुलाम गौस खान, सहायक एसआई शाहिदुल्लाह सफुई, कांस्टेबल उपेन चंद्र बर्मन और सिविक वॉलिंटियर टंकुर मखाल का इलाज गार्डन रीच स्टेट जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान नासिर गाजी, 33, शेख अब्दुर रहीम, 28, मोहम्मद हाशिम उर्फ ​​हेंसे, 52, नाज़िम गाज़ी, 19, शेख अब्दुल जाफ़र, 21, शेख अख्तर हुसैन, 36 और शेख अब्दुर रहमान उर्फ ​​ऋतिक, 19 के रूप में की है तथा सभी सात स्थानीय निवासी हैं। अधिकारियों के अनुसार रात 10 बजे के आसपास क्षेत्र में सूचना एकत्र करने का एक दौर पूरा करने के बाद चार पुलिस कर्मी राजाबागान पुलिस स्टेशन में लौट रहे थे।

तभी उन्होंने स्लॉटर हाउस रोड पर यू-ब्लॉक के पास एक स्कूटर पर एक व्यक्ति को देखा। वे रुक गए और उसे समझाने के लिए कहा कि वह कहां जा रहा है। इस पर उसने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और कुछ गलत आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई जिसमें 20 25 लोग शामिल थे और उन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। जब पुलिस स्टेशन को घटना के बारे में जानकारी मिली, तो एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और आरोपितों को पकड़ने के लिए इलाके में छापे मारे। सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया है। डीसी (पोर्ट) सैयद वक़ार रज़ा ने कहा कि इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है। शहर में लॉक डाउन लागू होने के बाद पुलिस पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले इंटाली में पुलिस पर हमले की घटना घटी थी। 

chat bot
आपका साथी