बंगाल में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 3

Coronavirus उत्तर 24 परगना जिला निवासी एक शख्‍स के शरीर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है ये शख्‍स हाल ही में स्‍काटलैंड से लौटा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 09:51 AM (IST)
बंगाल में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 3
बंगाल में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 3

कोलकाता, राज्य ब्यूरोपश्चिम बंगाल में हाल ही में स्कॉटलैंड से लौटी एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और इसके साथ ही राज्य में इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला की आयु 23 है। वह 16 मार्च को स्कॉटलैंड से लौटी थी और उसे बाद में कोविड-19 संक्रमण जैसे लक्षण दिखने पर शहर के बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा की रहने वाली है। अधिकारी इस बारे में पुष्ट जानकारी नहीं दे पाए कि महिला विदेश से लौटने के बाद तय नियमों के आधार पर घर में पृथक थी या नहीं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में संक्रमित पाए गए दो अन्य लोग भी विदेश से ही लौटे थे। दोनों ही युवक लंदन से कोलकाता लौटे थे। दोनों को बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में लंदन से कोलकाता लौटा एक युवा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये युवक 13 मार्च को लंदन से दिल्ली होते हुए कोलकाता आया था। उस के दो साथी भी कोरोना से संक्रमित बताये गये हैं। जिनमें से एक छत्तीगढ़ का है और दूसरा पंजाब का रहने वाला है। कोलकाता में बालीगंज निवासी 22 वर्षीय युवक 13 मार्च को लंदन से लौटने के बाद घर में आइसोलेशन में था। 16 मार्च को उसमें कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे उसके बाद 17 मार्च को उसे बेलेघाटा आइडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ये संक्रमित युवक 11 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार में रहता है। सभी परिजनों को कोलकाता के राजारहाट स्थित चितरंजन कैंसर अस्पताल में क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्णय लिया गया है। युवक के साथ उस दौरान लंदन से कौन-कौन लौटा है उसके बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

 Maharashtra Corona Updates: 63 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या, पुणे में दो नये मामले

chat bot
आपका साथी