विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र के मिहिरपु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 07:37 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति गिरफ्तार
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र के मिहिरपुर में विवाहिता का शव रविवार की सुबह संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मिहिरपुर निवासी अतनु माईती के घर पर रविवार की सुबह उसकी पत्नी सोनाली (16) का शव जली हुई हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही तफ्तीश शुरू कर दी। प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने सोनाली के पति अतनु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि सोनाली की अतनु के साथ फेसबुक पर दो महीने पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। यह भी मालूम हुआ है कि आरोपी इसके पहले भी कई लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती करके उसके साथ शादी कर चुका है। लिहाजा शक जताया जा रहा है कि यह मामला हत्या का हो सकता है। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नि‌र्ष्कष पर पहुंचा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी