वैदिक विधि विधान से हुआ भगवान का कल्याणम

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के ओल्ड सेटलमेंट स्थित श्रीब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:03 PM (IST)
वैदिक विधि विधान से हुआ भगवान का कल्याणम
वैदिक विधि विधान से हुआ भगवान का कल्याणम

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के ओल्ड सेटलमेंट स्थित श्रीबालाजी मंदिर में गुरुवार को कल्याणम समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समारोह को लेकर मंदिर परिसर में एक भव्य मंडप का निर्माण किया गया। मंडप में भगवान श्रीबालाजी व भूदेवी, श्रीदेवी की प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित कर वैदिक विधि विधान के साथ कल्याणम समारोह को संपन्न किया गया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश से आए संत ब्रह्मर्षि डॉ. चांगटी कोटेश्वर राव के अलावा विभिन्न मंदिरों के पुरोहित भी मौजूद रहे।

कल्याणम समारोह के आयोजन में तेलुगू समाज के विभिन्न क्लब व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही कई गणमान्य नागरिकों ने भी सक्रिय योगदान दिया। समारोह के बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटे गए। अपने प्रवचन में डॉ. चांगटी कोटेश्वर राव ने कल्याणम समारोह की महत्ता के विषय में श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने कहा कि वैदिक विधि विधानपूर्वक कल्याणम समारोह के आयोजन से भगवान अपने भक्तों को सुख व सौभाग्य का आशीष प्रदान करते हैं। खड़गपुर में डॉ. चांगटी कोटेश्वर राव के आगमन को लेकर श्रीबालाजी मंदिर में श्रीवेंकटेश्वर वैभवम प्रवचन की शुरुआत 17 सितंबर से की गई थी। प्रवचन में बंगाल के अलावा अन्य प्रांतों से भी हजारों की संख्या में तेलुगू भाषियों ने शिरकत किया।

chat bot
आपका साथी