गड़वेत्ता में भाजपा का विजया सम्मेलन

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़वेत्ता में चार मंडलों के कार्यकर्ताओं क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 06:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 06:30 PM (IST)
गड़वेत्ता में भाजपा का विजया सम्मेलन
गड़वेत्ता में भाजपा का विजया सम्मेलन

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़वेत्ता में चार मंडलों के कार्यकर्ताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विजया सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह सम्मेलन पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया था।

स्थानीय कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित नेत्रियों में हांसी हलधर, उज्जवला साहा, शंपा मंडल, कविता दे आदि प्रमुख रहीं। वक्ताओं ने कहा कि देश-प्रदेश के बड़े त्योहार इन दिनों मनाए जा रहे हैं। यद्यपि इन दिनों किसान काफी व्यस्त हैं, क्योंकि धान की कटाई के साथ ही आने वाली फसलों की तैयारियां भी की जा रही है। इसके बावजूद राजनैतिक स्तर पर प्रयास करके विजया सम्मेलन का दिन निश्चित किया गया। व्यस्तता के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं खास कर महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस साल हुए पंचायत चुनाव में महिला मोर्चा की सदस्याओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिसकी बदौलत जंगल महल के कई हिस्सों में पार्टी ने बेहतर परिणाम हासिल किया। अब हमारी प्राथमिकता कुछ महीने बाद होने जा रहा लोकसभा चुनाव है। निश्चित रूप से हम इसमें भी अपनी सफलता को दोहराएंगे। इसका हमें पूरा विश्वास है।

chat bot
आपका साथी