मानव तस्करी को ले जागरूकता कार्यक्रम

संवाद सूत्र, जयगांव: डुवार्स के चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले किशोरियों की तस्करी लगातार ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 04:52 PM (IST)
मानव तस्करी को ले जागरूकता कार्यक्रम
मानव तस्करी को ले जागरूकता कार्यक्रम

संवाद सूत्र, जयगांव: डुवार्स के चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले किशोरियों की तस्करी लगातार बढ़ते जा रही है। लड़कियों को लालच देकर दूसरे राज्यों में बेचा जा रहा है। वर्तमान समय में मानव तस्करों का जाल भारत भूटान से सटे शहर जयगांव में सबसे ज्यादा फैला हुआ है। यहां मुख्य तौर पर स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनलोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर फिर दूसरे राज्यों में तस्करी कर दिया जाता है। इसलिये बच्चियों व उनके परिवारों को सतर्क करने के लिए टीनी हैंडस नामक निजी संस्था की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था। संस्था की ओर से विजय दोर्जी ने बताया कि मानव तस्कर गिरोह के द्वारा लड़कियों व किशोरियों को फंसाने तथा उसे बेचने संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान समय में मानव तस्करी चाय बागान के लोगों के लिए बड़ी चुनौती है। इसे कम करने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी