230 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: गुप्त सूचना के आधार वर विशेष अभियान चलाकर गांजा जब्त किया गया। इसके अल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 07:47 PM (IST)
230 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
230 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: गुप्त सूचना के आधार वर विशेष अभियान चलाकर गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करों का नाम नाम मिजाजुर अली व जहांगीर अली बताया गया। दोनों असम के सागोलिया का रहने वाला है। वहीं दूसरे का नाम 17 नंबर बटालियन एसएसबी, फालाकाटा व नारकेटिक विभाग, कोलकाता के संयुक्त अभियान के तहत मदारीहाट मोड़ से 230 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। साथ ही एएस 25 सीसी 4731 नंबर वाली असम की गाड़ी को जब्त किया गया है। एसएसबी के 17 नंबर बटालियन के एसआई गणेश दे ने कहा कि गत शुक्रवार शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान गांजा जब्त किया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी