स्वच्छ वातावरण से ही देश बनेगा सशक्त

दुर्गापुर : केंद्रीय यांत्रिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमइआरआइ) में स्वच्छता पखवारा का आयोज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Nov 2017 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 16 Nov 2017 08:01 PM (IST)
स्वच्छ वातावरण से ही देश बनेगा सशक्त
स्वच्छ वातावरण से ही देश बनेगा सशक्त

दुर्गापुर : केंद्रीय यांत्रिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमइआरआइ) में स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक डॉ. हरीश हिरानी समेत सीएमईआरआइ के अधिकारियों, वैज्ञानिकों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। जिसके तहत सीएमईआरआइ के आवासीय कॉलोनी में भी सफाई अभियान चलाया गया। जहां सभी ने स्वच्छता की शपथ ली एवं दो सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ताकि लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके। कर्मियों के लिए निबंधन लेखन समेत कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जहां उत्साह के साथ कर्मियों ने हिस्सा लिया। डॉ. हरीश हिरानी ने कहा कि सीएमईआरआइ हमेशा स्वच्छता को लेकर तत्पर है। उन्होंने कहा कि सफाई हर किसी के लिए बहुत जरूर है। हम सभी को इसके लिए हमेशा तत्पर रहना होगा, तभी साफ-सुथरा देश का निर्माण हो सकता है। एक दिन की सफाई से यह अभियान पूरा नहीं होगा बल्कि हमेशा स्वच्छता के लिए तत्पर रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी