बदहाल छठ घाट दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

जामुडिया : जामुड़िया पंचायत समिति के केन्दा ग्राम पंचायत के ईस्ट केन्दा स्थित छठ व्रतियों का स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 04:53 PM (IST)
बदहाल छठ घाट दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
बदहाल छठ घाट दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

जामुडिया : जामुड़िया पंचायत समिति के केन्दा ग्राम पंचायत के ईस्ट केन्दा स्थित छठ व्रतियों का सबसे पुराना खेपा पोखर स्थित छठ घाट की स्थिति दयनीय बनी हुई है। छठ घाट इस कदर बदहाल है कि श्रद्धालुओं की भीड उमड़ने पर आपाधापी में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इस्ट केन्दा कॉलोनी सहित मट्टी धौड़ा के छठ व्रती तथा श्रद्धालु स्थानीय खेपा पोखर (तालाब) में छठ पूजा करने आते है। लेकिन उक्त तालाब की मिट्टी कटाई के कारण तालाब काफी गहरा हो गया है, वही तालाब के किनारे जगह कम हो जाने से परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगो का आरोप है कि पंचायत द्वारा छठ पूजा घाट का निर्माण नहीं कराने की वजह से तालाब की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। तालाब से अधिक मात्रा में मिट्टी कटाई किए जाने से व्रतियों तथा श्रद्धालुओं को खडा होने तक के लिए जगह कम पडेगी। तालाब के किनारे स्थित एक विद्युत पोल का आधा हिस्सा तालाब में चले जाने से स्थिति खतरनाक बनी हुई है। छठ घाट तक जाने का रास्ता भी काफी जर्जर है, इससे व्रतियों को आने- जाने में असुविधा होगी। इस विषय को लेकर केन्दा ग्राम पंचायत के उप प्रधान हांसी बाउरी ने कहा कि पंचायत की ओर से छठ घाट की साफ सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। पंचायत के एक्शन प्लान में खेपा पोखर तालाब पर छठ घाट बनाने की परिकल्पना है। कहा की छठ घाट का निर्माण पंचायत द्वारा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी