गोरखालैंड की मांग को ले विमल गुट ने किया दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन

अलग गोरखालैंड राज्य तथा इसके लिए हुए आंदोलनों में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के विमल समर्थकों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया गया।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 11:35 AM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 11:35 AM (IST)
गोरखालैंड की मांग को ले विमल गुट ने किया दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन
गोरखालैंड की मांग को ले विमल गुट ने किया दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन
कालिम्पोंग [संवादसूत्र]। अलग गोरखालैंड राज्य के समर्थन में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा दिल्ली एनसीआर शाखा विमल गुरुंग के समर्थकों द्वारा गत दिवस रविवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व संयोजक रामू दामू ने किया। इसमें दिल्ली, गुडग़ांव एवं बदरपुर शाखा के करीब 80 सदस्यों ने शिरकत की।
इनके द्वारा पहाड़ में आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के लिए न्याय की भी मांग की गई। रामू दामू ने कहा कि दार्जिलिंग के निर्दोष लोगों के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार के कठोर नजरिए एवं व संगिद्ध भूमिका को लेकर लोग सशंकित हैं। निर्दोष लोगों को जेल और मानसिक रूप से यातनाएं दी जा रही हैं। दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य नहीं है और लोग पुलिस के अत्याचार से डर के साये में जी रहे हैं। विमल गुरूंग के नेतृत्व में गोरखालैंड के निर्माण के लिए 2011 से चल रहा आंदोलन हमेशा शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर रहा है, लेकिन बंगाल पुलिस ने 11 प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी। कई के सिर पर गोली मार दी थी। अत्याचार और यातना के कारण पुलिस हिरासत में रहते हुए एक कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि केंद्र के मंत्री के द्वारा दार्जिलिंग की राजनीतिक स्थिति के संबंध में जल्द ही त्रिपक्षीय चर्चा करने की जो बात है, उसे जल्द पूरा किए जाने की जरूरत है। हमें लोकतंत्र में बहुत भरोसा है और जितनी जल्द हो सके, केंद्र को हस्तक्षेप कर लोगों समस्याओं का राजनीतिक समाधान निकालना चाहिए। 
chat bot
आपका साथी