दीपावली और छठ पूजा में शहर जगमग

-सिलीगुड़ी नगर निगम ने की विशेष तैयारी -विभिन्न नालों की भी साफ-सफाई शुरू -डेंगू के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:21 AM (IST)
दीपावली और छठ पूजा में शहर जगमग
दीपावली और छठ पूजा में शहर जगमग

-सिलीगुड़ी नगर निगम ने की विशेष तैयारी

-विभिन्न नालों की भी साफ-सफाई शुरू

-डेंगू के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरूक जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में दीपावली में स्वच्छता के साथ रोशनी की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। यह कहना है मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य का। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दुर्गा पूजा के दौरान पूरे शहर को साफ व स्वच्छ रखा गया उसी प्रकार दीपावली, काली पूजा व छठ में भी रोशनी और सफाई के प्रति सक्रियता दिखायी जाएगी। नगर के पाच चौराहों पर लगे हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही नालियों की सफाई भी युद्ध स्तर पर चल रही है। शहर के विभिन्न वार्डो में लगे हाई मास्ट लाइट की रीपेयरिग कराई जा रही है। प्रयास है कि हर गली-मुहल्लों में रोशनी का प्रबंध किया जाये। उन्होंने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर सभी नालियों और सड़कों की सफाई का अभियान चलाया गया है। सभी वार्डो के पार्षदों को भी अभियान में जोड़ा गया है। उन्हें विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई है। यदि कर्मचारियों की कमी हुई तो यूनिट बढ़ा कर इसमें तेजी लायी जाएगी। दुर्गा पूजा के दौरान डेंगू और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरुक किया गया। इससे शहर में काफी फर्क पड़ा है। जन सहयोग मिलता रहा तो आने वाले दिनों में जिस प्रकार महानंदा घाट दुर्गा पूजा के बाद स्वच्छ और साफ है उसी प्रकार से आगे भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी