मेयर ने बदला अपना कार्यालय

-एमआइसी रामभजन महतो के साथ कमरे की अदला-बदली -वास्तु दोष के कारण लिया फैसलाचर्चा जोरा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 09:25 PM (IST)
मेयर ने बदला अपना कार्यालय
मेयर ने बदला अपना कार्यालय

-एमआइसी रामभजन महतो के साथ कमरे की अदला-बदली

-वास्तु दोष के कारण लिया फैसला,चर्चा जोरों पर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : मेयर गौतम देव ने नगर निगम में अपना कार्यालय बदल दिया है। अब तक नगर निगम प्रशासनिक भवन के पहले तल्ले पर मेयर का कार्यालय था। लेकिन अब दूसरे तल्ले पर मेयर का कार्यालय बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में एसेसमेंट व मार्केट विभाग के एमआइसी राम भजन महतो के कार्यालय को मेयर का कार्यालय बना दिया गया है। मेयर गौतम देव अब इसी कमरे में बैठेंगे। जबकि एमआइसी राम भजन महतो पल्ले तल्ले पर जहां मेयर बैठते थे,वहां बैठेंगे। अपना कार्यालय बदले जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेयर देव ने कहा कि इस कार्यालय में काम करने में कुछ असहज महसूस कर रहे थे। 'मेयर के बोलो' कार्यक्रम के लिए जगह छोटा पड़ रहा था। दूसरे जगह पर यह कार्यक्रम करना पड़ रहा था। इसलिए कार्यालय बदला गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि दो महीने बाद नगर निगम का नया प्रशासनिक भवन तैयार हो जाएगा। उसके बाद नए भवन में मेयर का कार्यालय स्थाई रूप से शिफ्ट हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन में अधिकतर एमआइसी व महत्वपूर्ण विभागों का कार्यालय भी शिफ्ट हो जाएगा।

इधर,अनुमान लगाया जा रहा है कि वास्तु दोष के चलते मेयर का कार्यालय दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है। बताया गया कि जब से वह इस कार्यालय में बैठ रहे हैं, तब से उनकी तबीयत खराब रहती थी। वहीं इस कार्यालय में बैठने वाले पूर्व के मेयर भी किसी ने किसी रूप में परेशान रहे हैं। फिलहाल मेयर के कार्यालय बदलने पर चर्चाओं का दौर जारी है।

chat bot
आपका साथी