राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री का सिक्किम से काफी लगाव था। गत 11 अप्रैल 2003 में वे चार दिवसीय सिक्किम दौरे पर आए थे।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 10:54 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 10:54 AM (IST)
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

गंगटोक, जेएनएन। पूरे देश के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से सिक्किम में भी शोक का माहौल है। पूर्व प्रधानमंत्री का सिक्किम से काफी लगाव था।

गत 11 अप्रैल 2003 में वे चार दिवसीय सिक्किम दौरे पर आए थे। उनके निधन पर राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने शोक व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन के खबर मिलते वे काफी मर्माहत हुए। वे  वाक पटुता में काफी मनमोहक वक्ता थे। इसी तरह उनकी हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ के कारण भी वे कवि बने।

हिंदी साहित्य में उनके साहित्य सृजन को सदैव याद किया जाएगा।

पोख्रन न्यूक्लियर परीक्षण के बाद उन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया। इससे वे विश्व समुदाय में भारत को एक ऊंचाई पर ले गए थे। मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में सिक्किम को विभिन्न माध्यमों के जरिए समुचित विकास में मदद देने का उन्होंने उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि वे राज्य के विकास में सदैव चिंता करने तथा मदद के लिए सदैव अपना कार्यालय का भरपूर प्रयोग के लिए आग्रह करने का विचार व्यक्त किया। 

chat bot
आपका साथी