जमाई षष्ठी पर खूब खातिरदारी की जाएगी दामाद की

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जमाई षष्ठी बंगाली समुदाय का एक ऐसा त्योहार है जिसमें दामाद (जम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 07:18 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 07:18 AM (IST)
जमाई षष्ठी पर खूब खातिरदारी की जाएगी दामाद की
जमाई षष्ठी पर खूब खातिरदारी की जाएगी दामाद की

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जमाई षष्ठी बंगाली समुदाय का एक ऐसा त्योहार है जिसमें दामाद (जमाई) की ससुराल में खूब खातिरदारी की जाती है। यह त्योहार मंगलवार को उत्साह पूर्वक प्रत्येक घर में मनाया जाएगा। दामाद के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। पांच प्रकार की सब्जी के साथ मछली, मांस और साग के साथ मिठाई और दही परोसा जाता है। यह पर्व दामाद और सास के लिए खास माना जाता है। आज के दिन दामाद की पूजा कर उसके लंबी आयु की कामना की जाती है। पूरा परिवार एक साथ आनंद लेता है। पर्व के लिए बेटी दामाद देश विदेश के किसी भी कोने में है वह पहुंचना शुरू कर दिया है। उनके आते ही थाली में धान, दुर्बा और पांच प्रकार के फूल के साथ सास दामाद का पूजा करती है। दामाद के माथे पर दही से तिलक लगाया जाता है। उसके बाद दामाद के हाथ पर पिला धागा बांधा जाता है। इस दौरान दामाद नए वस्त्र धारण कर मिठाई दही और मछली के साथ ससुराल पहुंचते हैं। भोजन करते समय दामाद को हाथ वाले पंखे से हवा देने की परंपरा है। मंगलवार की सुबह से ही मछली बाजार समेत उपहार और फलों की खरीदारी के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

chat bot
आपका साथी