दुर्गापुर बैराज के लॉकगेट को बदलने का काम शुरू

दुर्गापुर के दामोदर बैराज का एक नंबर लॉकगेट छह माह पहले टूट गया था। जिसके बाद वहां फ्लो¨टग गेट लगाया था।

By Edited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jun 2018 04:22 PM (IST)
दुर्गापुर बैराज के लॉकगेट को बदलने का काम शुरू
दुर्गापुर बैराज के लॉकगेट को बदलने का काम शुरू

दुर्गापुर, जेएनएन। दुर्गापुर के दामोदर बैराज का एक नंबर लॉकगेट छह माह पहले टूट गया था। जिसके बाद वहां फ्लो¨टग गेट लगाया था। उस समय दुर्गापुर बैराज के दौरे पर आए राज्य के ¨सचाई मंत्री राजीव बनर्जी ने लॉकगेट को बदलने का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन के छह माह बाद लॉकगेट को बदलने का काम ¨सचाई दफ्तर द्वारा शुरू किया गया। जिसके लिए नया लॉकगेट आ गया है एवं कर्मियों ने लॉकगेट को लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।

कर्मी पुराने गेट को काटकर हटा रहें है, जिसकी जगह नया लॉकगेट लगाया जाएगा। राज्य के ¨सचाई दफ्तर की ओर से दुर्गापुर बैराज के सभी 13 गेट की मरम्मत भी होगी। एक नंबर लॉकगेट लगाने में 2.26 करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। जबकि पूरा काम में तकरीबन 16 करोड़ रुपया खर्च होने का अनुमान है।

बारिश के पहले ¨सचाई दफ्तर लॉकगेट को बदलने का काम पूरा करने का लक्ष्य लिया था। मालूम हो कि 24 नवंबर को अचानक एक नंबर लॉकगेट टूट गया था।

जिसके बाद पूरे दुर्गापुर बैराज से पानी निकालकर पुराने गेट की मरम्मत हुई थी, उसकी जगह फ्लो¨टग गेट भी लगाया गया था। इस काम के दौरान दो दिन दुर्गापुर शहर में पानी की किल्लत भी हुई थी।

chat bot
आपका साथी