सारेगामापा में विमल गुरुंग

रंगपो : जीटीवी के लोकप्रिय रीयलिटी शो सारेगामा में सिक्किम के लाल विमल गुरुंग भी धमाल मचाते दिखेंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 07:19 PM (IST)
सारेगामापा में विमल गुरुंग

रंगपो : जीटीवी के लोकप्रिय रीयलिटी शो सारेगामा में सिक्किम के लाल विमल गुरुंग भी धमाल मचाते दिखेंगे। पूर्व सिक्किम जिले के रंगली निवासी विमल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शो के शीर्ष 20 प्रतियोगियों में अपना स्थान बनाया। जानकारी के अनुसार मार्च माह में कोलकाता में आयोजित ऑडिशन में चयनित होने के बाद बेंगलुरु में पूरे देश से चयनित प्रतियोगियों की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए शीर्ष 20 में जगह बनाई। इस दौरान विमल ने कोलकाता में ही तीन माह तक संगीत का प्रशिक्षण भी लिया। शो के लिए जल्द ही मुंबई जाने की तैयारियों में जुटे विमल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता जंघे गुरुंग व माता तारा गुरुंग को दिया। साथ ही उन्होंने विमल गुरुंग ने सहयोग, समर्थन व प्यार देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग, विक्रम प्रधान, पूरन गुरुंग आदि के साथ ही राज्य की जनता के प्रति आभार जताया। शो में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने केबी चामलिंग, विमल दवाडी, इंदिरा कुमारी प्रधान, धीरज प्रधान को भी धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी