नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार मामले में दो गिरफ्तार

-पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज -आरोपी पेशे से है टोटो चालक संवाद सूत्र, बालुरघाट : दस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 09:06 PM (IST)
नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार मामले में दो गिरफ्तार
नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार मामले में दो गिरफ्तार

-पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

-आरोपी पेशे से है टोटो चालक

संवाद सूत्र, बालुरघाट : दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार के आरोप में बुधवार को हिली थाना की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह घटना मंगलवार रात 11 बजे हिली थाना के धलपाड़ा ग्राम पंचायत के सारेंगबाड़ी इलाके की घटना है। आरोपी युवक का नाम पिंटू दास(30) और काशी मंडल (34) है। दोनों सारेंगबाड़ी के मुरारीपुर इलाका के निवासी है। पुलिस दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज की है। पेशे से दोनों टोटो चालक है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन हिली थाना के माताश इलाके में किशोरी अपने मामा के घर आयी थी। घर जाने के लिए उसके मामा ने भांजी को एक टोटो में बैठा दिया। टोटो चालक किशोरी को सुनसान इलाके में ले गया। उसने अपने एक मित्र काशी के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुराचार किया। इस घटना पर इलाकावासी की नजर पड़ी तो उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में इसकी सूचना हिली थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर डीएसपी धीमान मित्र ने पूरे मामले की कार्रवाई की। दोनों आरोपी को थाना लाया गया। दोपहर के समय पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की। गुरूवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। परिजनों ने आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की ह।ै पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

कैप्शन : पुलिस हिरासत में आरोपी युवक

chat bot
आपका साथी