कोलकाता के राजबाड़ी दुर्गा मंदिर के तर्ज पर कूचबिहार में बनेगा पंडाल

कैचवर्ड उत्सव -दिनहाटा महामाया पाट व्यायाम विद्यालय इस साल 60 वां कालीपूजा का आयोजन करेगी पंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 07:53 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 07:53 PM (IST)
कोलकाता के राजबाड़ी दुर्गा मंदिर के तर्ज पर कूचबिहार में बनेगा पंडाल
कोलकाता के राजबाड़ी दुर्गा मंदिर के तर्ज पर कूचबिहार में बनेगा पंडाल

कैचवर्ड : उत्सव

-दिनहाटा महामाया पाट व्यायाम विद्यालय इस साल 60 वां कालीपूजा का आयोजन करेगी, पंडाल निर्माण की तैयारी शुरू

-खुले पंडाल तैयार करने का प्रशासन की ओर से निर्देश

संवाद सूत्र,दिनहाटा: दुर्गापूजा के बाद कालीपूजा के लिए भी प्रशासन की ओर से विशेष गाइड लाइन जारी की गयी है। कालीपूजा भी खुले पंडाल के रूप में बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। साथ ही शारीरिक दूरी व पंडाल में अधिक भीड़ नहीं करने के लिए कहा गया है। इन सभी निर्देश को पालन करते हुए दिनहाटा का बिग बजट काली पूजा में नंबर वन दिनहाटा माहामाया पाट व्यायाम विद्यालय इस साल 60 वां काली पूजा मनाएगी। इस बार कोलकाता के शोभा बजार के तर्ज पर राजबाड़ी दुर्गा मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। बतादें कि हर साल इस पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। पूजा कमेटी की थीम हर बार विशेष होती थी। लेकिन इस बार कोरोना माहामारी के कारण साधारण तरीके से पूजा-अर्चना किया जाएगा। प्रति वर्ष सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही शारीरिक शिक्षा पर चर्चा व व्यायाम पर भी जोर दिया जाता है।

पूजा कमेटी के महासचिव रंजन साहा ने बताया कि इस साल कोरोना के कारण हमारा बजट कम है। हम सभी सरकारी दिशा निर्देश का पालन करेंगे। पंडाल के आस-पास अधिक से अधिक वालंटियर को नियुक्त किया गया है। साथ ही हर साल की तरह इस साल भी दीपमाला बनाया जाएगा। दीपों से हम पंडाल के प्रागंण को सजायेंगे। पटाखों पर बैन रहेगा।

कैप्शन : पंडाल तैयार करते कारीगर

chat bot
आपका साथी