महिला को बंधक बनाकर दंपति पर लगा देह व्यापार का आरोप

संवादसूत्र कूचबिहार घर में महिलाओं को बंधक बनाकर एक दंपति पर देह व्यापार करने का आर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:18 AM (IST)
महिला को बंधक बनाकर दंपति पर लगा देह व्यापार का आरोप
महिला को बंधक बनाकर दंपति पर लगा देह व्यापार का आरोप

संवादसूत्र, कूचबिहार : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर एक दंपति पर देह व्यापार करने का आरोप लगा है। इससे आक्रोशित होकर गांव के लोगों ने महिला को बांस व लाठी से पिटाई कर घर में तोड़फोड़ किया। सोमवार को कूचबिहार के पुंडीबाड़ी थाना के महिषबाथान गांव में यह घटना घटी। इधर पुंडीबाड़ी थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी पति दिपू चंदन फरार है। वही घर से दो महिला को बरामद किया गया है।

पुंडीबाड़ी थाना सूत्रों के अनुसार महिषबाथान डुमुर पाड़ा के दीपू चंद नामक एक व्यक्ति पत्‍‌नी व संतान को लेकर रहा था। आरोपी कलाबागान में गोपनीय तरीके से शराब बेचता था। उसकी पत्‍‌नी कई महीनों के बाद घर में आती थी।

स्थानीय निवासी रतन सुत्रधर व राखाल बर्मन ने कहा कि आरोपी व्यक्ति घर में महिलाओं को रोककर बाहर से लोगों को लाकर देह व्यापार करता था। यहां अपर अक्सर शराब का जमघट चलता था। यहां तक कि महिलाओं के साथ मारपीट की जाती थी। रविवार रात को मारपीट व चिल्लाने की आवाज के बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आकर दो महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी है कि तीन पहले भी दो महिला को यहां पर लाया गया था। रविवार रात को दंपति के खिलाफ दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी।

chat bot
आपका साथी