कब्जा से मुक्त कराए जाएंगे आइएसपी क्वार्टर

बर्नपुर : सेल आइएसपी के बर्नपुर टाउनशिप स्थित सैकड़ों क्वार्टरों पर वर्षों से कब्जा कर रहने वालों पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Feb 2017 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2017 09:28 PM (IST)
कब्जा से मुक्त कराए जाएंगे आइएसपी क्वार्टर
कब्जा से मुक्त कराए जाएंगे आइएसपी क्वार्टर

बर्नपुर : सेल आइएसपी के बर्नपुर टाउनशिप स्थित सैकड़ों क्वार्टरों पर वर्षों से कब्जा कर रहने वालों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। सेल प्रबंधन अपने क्वार्टरों को खाली कराने के लिए जल्द ही मुहिम शुरू करने वाला है। इसके लिए प्रबंधन की ओर से अवैध कब्जा वाले क्वार्टर में रहने वालों को नोटिस देने का काम शुरू हो गया है। मालूम हो कि टाउनशिप में अधिकारी व कर्मियों के लिए 5400 क्वार्टर है। जानकार सूत्रों के अनुसार, इसमें करीब 1300 क्वार्टरों पर अवैध कब्जा है। हालांकि प्रबंधन का दावा है कि सिर्फ 100 से कुछ अधिक क्वार्टरों पर ही अवैध कब्जा है। वहीं श्रमिक संगठनों का दावा है कि लगभग 1675 क्वार्टर का रिकार्ड ही प्रबंधन के पास नहीं है। प्रबंधन को मालूम ही नहीं है कि उक्त क्वार्टर में कौन रहता है। जबकि विगत पांच वर्ष में आइएसपी में करीब 1500 एसीटी ओर ओसीटी कर्मियों की बहाली हुई है। मगर अवैध कब्जा के कारण उन्हें क्वार्टर नहीं मिल पा रहा है। प्रबंधन ने एक-एक क्वार्टर में दो- दो लोगों को रहने को दिया है, वहीं कुछ ओसीटी कर्मियों को हॉस्टल में रखा गया है।

पानी- बिजली काटी जाएगी : क्वार्टर पर अवैध कब्जा के संबंध में पूछे जाने पर डीजीएम अनुपम राय ने बताया की सिर्फ अवैध कब्जा वाले ही नहीं बाजार में कंपनी के विद्युत को अवैध रुप से उपयोग करने वालों को भी नोटिस दिया जा रहा है। इसके लिए माइ¨कग कर भी लोगों का आगाह किया जा रहा है। उसके बाद उक्त क्वार्टर का विद्युत और पानी का लाईन भी काटा जाएगा। पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ भी वार्ता हो चुकी है। प्रबंधन बहुत जल्द कार्रवाई शुरू करेगी।

chat bot
आपका साथी