किशोरी के साथ दुराचार-हत्या में एक दोषी करार

दुर्गापुर : छह वर्ष पहले पूर्व व‌र्द्धमान जिले के मंगलकोट थाना इलाके में एक चौदह वर्ष की किशोर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 07:32 PM (IST)
किशोरी के साथ दुराचार-हत्या में एक दोषी करार
किशोरी के साथ दुराचार-हत्या में एक दोषी करार

दुर्गापुर : छह वर्ष पहले पूर्व व‌र्द्धमान जिले के मंगलकोट थाना इलाके में एक चौदह वर्ष की किशोरी के साथ दुराचार के आरोपित गोंदा सांतरा नामक युवक को कोर्ट ने दोषी करार दिया। अब गुरुवार को उसकी सजा की घोषणा की जाएगी। कोर्ट उसे क्या सजा देती है, इस ओर सभी की निगाह है।

16 दिसंबर वर्ष 2012 को मंगलकोट निवासी कक्षा आठवीं की छात्रा का शव दीघीरपार इलाके में खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके गले, नाक एवं मुंह पर जख्म का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि किशोरी के साथ दुराचार के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में गोंदा सांतरा पर आरोप लगा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर किशोरी का कई वस्त्र भी पुलिस ने बरामद किया था। आरोप था कि गोंदा किसी तरह फुसलाकर किशोरी को ले गया था। जिसे एक अन्य किशोरी ने देख लिया था। इस मामले में अन्य किशोरी मुख्य गवाह बनी थी। पुलिस जांच के बाद अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश संदीप चौधरी ने आरोपित को दोषी करार दिया। अब गुरुवार को सजा की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी