कृषि बिल के समर्थन में हर विस में भाजपा करेगी पदयात्रा

दुर्गापुर कृषि बिल को लेकर विरोधी दलों द्वारा राज्य में आंदोलन किया जा रहा है। अब कृषि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:41 PM (IST)
कृषि बिल के समर्थन में हर विस में भाजपा करेगी पदयात्रा
कृषि बिल के समर्थन में हर विस में भाजपा करेगी पदयात्रा

दुर्गापुर : कृषि बिल को लेकर विरोधी दलों द्वारा राज्य में आंदोलन किया जा रहा है। अब कृषि बिल के समर्थन में भाजपा भी सड़क पर उतरेगी। जिसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। भाजपा की ओर से प्रत्येक विधानसभा के स्तर पर जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें जिला एवं प्रदेश स्तर के नेता एवं सांसद हिस्सा लेंगे। जहां कृषि बिल से किसानों को होनेवाले फायदे की जानकारी दी जाएगी एवं विरोधी दलों के दुष्प्रचार का जवाब भी दिया जाएगा। बुधवार को दुर्गापुर से यह पदयात्रा शुरू होगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश नेता सायंतन बसु शामिल होंगे। जबकि गुरुवार को रानीगंज विधानसभा में पदयात्रा होगी, जिसमें अर्जुन सिंह शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर भाजपा की पश्चिम व‌र्द्धमान जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को दुर्गापुर में हुई। जिसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा मंडल के अध्यक्ष, दो-दो महासचिव, प्रत्येक मंडल के पर्यवेक्षक आदि शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी, राढ़ बंग के संयोजक पार्थ प्रतीम कुंडू, जिलाध्यक्ष लखन घोरूई, छोटन चक्रवर्ती, रामानंद पाठक आदि मौजूद थे। लखन घोरूई ने कहा कि कृषि बिल को लेकर हमलोग बुधवार से जिले के सभी विधानसभा स्तर पर पदयात्रा करेंगे। दुर्गापुर से इसकी शुरूआत होगी। वहीं सदस्यता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। चार अक्टूबर से बीस अक्टूबर तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी