बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता आसनसोल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को आसनसोल बाजार स्थि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 07:40 PM (IST)
बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का लक्ष्य
बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, आसनसोल: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को आसनसोल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के ओबीसी सेल के राज्य उपाध्यक्ष शंकर चौधरी व ओम नारायण प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा का ध्वजारोहण किये जाने के बाद भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व पार्षद बीगू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुदीप चौधरी, राम अधिकारी, सुजीत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

शंकर चौधरी ने कहा कि कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी और इससे पहले तक इसे भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था। कभी भाजपा को पूरे देश में मात्र 2 सीटें मिली थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार चला रही है। अब बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का लक्ष्य है। इसमें बंगाल की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

कुल्टी: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कुल्टी के केंद्रीय कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर कार्यालय एवं सीतारामपुर स्थित 18 नंबर वार्ड में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में भारत माता एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ अजय पोद्दार, प्रदेश भाजपा के सदस्य सह पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष सत्यजीत दास,

कुल्टी विधानसभा भाजपा ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष संतोष वर्मा, डॉ अबरार अहमद, महेश सिंह, राणा चक्रवर्ती, काजल दास, निर्मल माझी, सिधेश्वर राय, विनोद सिंह सोलंकी, बिजय साव,आसनसोल जिला महिला मोर्चा की महासचिव पारोमिता पटनायक, तनुजा सिन्हा, मंजू देवी, अमित तुलस्यान, मुकेश श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी