वन पंचायतों को सक्षम बनाने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी वन पंचायतों का सुदृढ़ीकरण व जंगलों की आग पर नियंत्रण को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:16 AM (IST)
वन पंचायतों को सक्षम  बनाने पर दिया जोर
वन पंचायतों को सक्षम बनाने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : वन पंचायतों का सुदृढ़ीकरण व जंगलों की आग पर नियंत्रण को लेकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में सिक्योर हिमालय और कैंपा की ओर से कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में विगत वर्ष जंगल की आग पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 14 वन पंचायतों को सम्मानित किया गया। साथ ही बालिका दिवस के अवसर पर प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी शिवांगी डिमरी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, डीएफओ संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में विधायक गोपाल रावत ने कहा कि वन विभाग एवं वन पंचायतों के तालमेल व संवाद से वनों की सुरक्षा और जंगल की आग पर नियंत्रण हो सकता है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाली वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गर्मी के सीजन में आग लगने की अधिक आशंका रहती है। धरासू यमुनोत्री हाईवे के आसपास आग लगने की अधिक घटनाएं होती हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय के भीतर फायर लाइन काटते हुए कंट्रोल वर्निग करें। इस मौके पर डीएफओ संदीप कुमार ने कहा कि सरकार का ध्यान वन पंचायतों के सशक्तीकरण पर है। जिससे वन पंचायतें क्रियाशील हों और वे वनों के संरक्षण-संव‌र्द्धन के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार देने में भी सक्षम हो सकें। कार्यशाला में गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक एनबी शर्मा, डीएफओ आरबी सिंह, रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी, एसडीओ ओम प्रकाश मधवाल, रेंज अधिकारी रविद्र पुंडीर, बुद्धि सिंह राणा, नागेंद्र सिंह रावत, लाखी राम आर्य, एएस परमार, नितिन पंत, संजय आदि

chat bot
आपका साथी