सभासदों ने मनमानी का लगाया आरोप

लंबगांव : नगर पंचायत लंबगांव में तीन सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर मनमानी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:48 PM (IST)
सभासदों ने मनमानी  का लगाया आरोप
सभासदों ने मनमानी का लगाया आरोप

लंबगांव : नगर पंचायत लंबगांव में तीन सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने कहा जब तक उनको विश्वास में नहीं लिया जाता है तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सभासद सौरव रावत, गुड्डी देवी एवं सविता देवी ने कहा कि नगर पंचायत में कोई कर्मचारी भी नहीं है। एक होमगार्ड के भरोसे नगर पंचायत चल रही है। सभासदों का कहना है कि उनको विश्वास में न लेकर अपनी मनमानी चलाई जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी का कहना है कि अभी तक नगर पंचायत में कोई ऐसा कार्य ही नहीं किया गया जिसमें सभासदों की अनदेखी की गई हो, यह सब आरोप बेबुनियाद हैं। यदि सभासदों की कोई नाराजगी है तो उसको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उधर अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। सभासदों की समस्याओं पर अमल किया जाएगा। (संसू)

chat bot
आपका साथी