्र दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे गन्ना समिति कर्मचारी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तरांचल गन्ना समितियां कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों की दो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 05:08 PM (IST)
्र दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे गन्ना समिति कर्मचारी
्र दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे गन्ना समिति कर्मचारी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तरांचल गन्ना समितियां कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

मंगलवार को काफी संख्या में कर्मचारी सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंचे। जहां गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि वर्ष 2013 से लेकर अब तक सेवानिवृत्त हुए करीब 52 (सीजन व स्थाई) कर्मचारियों को विभिन्न देयकों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, जबकि इनमें से कई कर्मचारी परलोक सिधार चुके हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी अफसर अली निवासी धनसारा वर्तमान में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन पैसों के अभाव में वह अपना उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। इसके अलावा 32 कर्मचारियों को पिछले 18 माह से वेतन नहीं मिला है जिस कारणा वह आíथक तंगी से गुजर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान व कार्यरत कर्मियों को 18 माह का वेतन अति शीघ्र दिलवाने की मांग की है। साथ ही समय रहते मांगों का निस्तारण न होने की दशा में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ.महेंद्र ¨सह, सतीश चंद्र जोशी, शिवकुमार शर्मा, मजहर अली, करतार ¨सह, सुधीर कुमार, मूलचंद, खेमपाल ¨सह, सुतीक्षणा सिसोदिया, रूपाली तिवारी, कल्पना चौधरी, सोहन लाल, परम ¨सह, अखिलेश, चंद्रशेखर जोशी, मोहित कुमार, दिगपाल ¨सह, धर्मवीर ¨सह, सुभाष चंद्र शर्मा, ख्यालीराम तिवारी, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी