शिक्षा मंत्री के खिलाफ भाजपा में बगावती तेवर

संवाद सूत्र दिनेशपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए बरीराई सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता को दनकि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:35 AM (IST)
शिक्षा मंत्री के खिलाफ भाजपा में बगावती तेवर
शिक्षा मंत्री के खिलाफ भाजपा में बगावती तेवर

संवाद सूत्र, दिनेशपुर: जिला पंचायत सदस्य के लिए बरीराई सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता को दनकिनार कर दिया गया। इससे भाजपा में अंदरुनी कलह तेज हो गई है। टिकट कटने को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय के खिलाफ भाजपा में बगावती तेवर देखने को मिल रहा है। भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा कर संगठन पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए टिकट न मिलने पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की चेतावनी दी है। इससे भाजपा में रार पड़ती दिख रही है।

जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा ने जैसे ही प्रत्याशियों की सूची जारी की। तो कलह भी सामने आ गयी। यहां बरीराई सीट पर भाजपा से वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदन सिंह नयाल की पत्नी कमला नयाल एवं रमेश कोश्यारी की पत्नी रूपा कोश्यारी ने टिकट की मांग की। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सूची जारी की जिसमें रमेश कोश्यारी की पत्नी रूपा कोश्यारी का टिकट फाइनल किया। जिस पर शुक्रवार को ही चक्कीमोड़ के रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीट भाजपा के कद्दावर नेता के इशारे पर हठधर्मिता के चलते वरिष्ठ कार्यकर्ता को दरकिनार कर टिकट दिया गया है। उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदन सिंह नयाल के पक्ष में बात की और निर्णय लिया गया कि भाजपा आलाकमान से टिकट के बंटवारे पर पुनर्विचार कर चंदन सिंह नयाल की पत्नी को टिकट देने की मांग की जाएगी। यदि ऐसा नही होता है तो वह निर्दलीय ही मैदान में उतारकर भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगे। इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने एक जुट दिखे। बैठक में चंदन सिंह नयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह पानू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजपा महामंत्री श्याम सिंह देउपा, पूर्व दर्जा मंत्री विजय मंडल, खड़क सिंह कार्की, तरुण दुबे, नरेंद्र सिंह मेहता, कैलाश शर्मा, चंदन सिंह रौतेला, संजीव भटेजा, भगवती कार्की, रेखा मेहता, कमला देवी, कविता देवी, गंगा मेहता, उदिमा बिष्ट, सपना फत्र्याल, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।

संघ नेता ने भी संगठन पर उठाए सवाल

चित्र परिचय 20 यूडीएन पी-19

टिकट देने में पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर उनका अपमान किया जा रहा है। जिन्हें पार्टी में आए दो-तीन साल हो रहे हैं, उन्हें टिकट दिया जा रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है। ऐसे में पार्टी और संगठन कैसे मजबूत होगा।

मनोज मेहरा, पूर्व जिला प्रचारक, आरएसएस

chat bot
आपका साथी