पंकज की हालत में सुधार अस्पताल से डिस्चार्ज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : मां सर्वेश्वरी कालोनी में हुई हत्या और डकैती के फरार चार अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 05:18 PM (IST)
पंकज की हालत में सुधार अस्पताल से डिस्चार्ज
पंकज की हालत में सुधार अस्पताल से डिस्चार्ज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :

मां सर्वेश्वरी कालोनी में हुई हत्या और डकैती के फरार चार आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस शाहजहांपुर में दबिश दे रही है। वहीं एक माह से अस्पताल में भर्ती पंकज श्रीवास्तव की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने घर पहुंचकर पंकज का हाल चाल जाना।

22 जून की देर रात मां सर्वेश्वरी कालोनी निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर में डकैतों ने हमला कर दिया था। इस दौरान डकैतों ने पंकज की पत्नी अपर्णा प्रिया की हत्या कर दी थी। साथ ही पंकज और उसकी पुत्री अक्षिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस दो डकैतों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि छैमार गिरोह के चार मुख्य डकैतों की तलाश में उप्र के शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में दबिश दे रही है। वहीं घटना के एक माह बाद पंकज की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते पंकज के घर पहुंच परिजनों से मिले। साथ ही पंकज से भी बात की। एसएसपी दाते ने बताया कि अभी पंकज को घटना के संबंध में ज्यादा याद नहीं है। वह कुछ नहीं बता पा रहा है। केवल इतना कह रहा है कि उन्हें पकड़ो, वह भी उनको पीटेगा। इंसेट-

रिमांड पर लेने की तैयारी

अपर्णा प्रिया की हत्या और डकैती के मामले में अभी भी बंटी समेत चार मुख्य डकैत फरार चल रहे हैं। जबकि पुलिस दो डकैत जैन हसन उर्फ इकराम उर्फ सांई और खाबिद उर्फ लंबरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस जैन हसन और खाबिद को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही पुलिस कोर्ट में आवेदन करेगी। वर्जन:::

फरार चार डकैतों की तलाश में पुलिस उप्र के शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में दबिश दे रही है। हालत में सुधार आने के बाद पंकज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी वह घटना के संबंध में कुछ बता नहीं पा रहा है।

-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, यूएसनगर

chat bot
आपका साथी