चुनाव डयूटी से मुक्त होंगे व्यायाम शिक्षक

संवाद सहयोगी बाजपुर जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं अन्य कार्यो में लगे लोग विभागीय अधिक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:21 PM (IST)
चुनाव डयूटी से मुक्त होंगे व्यायाम शिक्षक
चुनाव डयूटी से मुक्त होंगे व्यायाम शिक्षक

संवाद सहयोगी बाजपुर: जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं, अन्य कार्यो में लगे लोग विभागीय अधिकारी स्वयं को पंचायत ड्यूटी से मुक्त कराने के कारणों को ढूंढने लगे हैं। प्रत्यावेदन देकर ड्यूटी नहीं लगने के कारणों की जानकारी से भी अवगत कराया जा रहा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुमार द्वारा प्रदेश में जारी खेल प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाए जाने के लिए जिलाधिकारियों से मांग की है। शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र में समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश किए हैं कि वह अपने-अपने जनपदों के जिलाधिकारियों से मिलकर अवगत कराएं की वर्तमान में राज्य के अंदर ब्लॉक जनपद राज्य स्तर पर खेलकूद कूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जा रही हैं, जो माह अक्टूबर तक संचालित होगी। ऐसे में व्यायाम शिक्षकों के द्वारा इन खेलों को संपादित कराया जा रहा है। अगर इनकी ड्यूटी चुनाव में लगेगी तो यह प्रतियोगिताएं प्रभावित होंगी इन सभी शिक्षकों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

chat bot
आपका साथी