दो पर भाजपा, तीन पर निर्दलियों ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी खटीमा सीमांत की छह जिला पंचायत सीटों में से दो पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:28 AM (IST)
दो पर भाजपा, तीन पर निर्दलियों ने मारी बाजी
दो पर भाजपा, तीन पर निर्दलियों ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, खटीमा: सीमांत की छह जिला पंचायत सीटों में से दो पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते। वहीं, तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। एक सीट पर कांग्रेस पृष्ठभूमि के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद छिनकी सीट से निर्दलीय भागीरथी राणा ने जीत दर्ज की है। गांगी सीट पर भाजपा समर्थित चंद्रशेखर मुडेला ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवीन सिंह को पटखनी दी। पहेनिया सीट पर भी भाजपा समर्थित गीता पांडे ने विजय हासिल की। मझोला सीट पर कांग्रेस पृष्ठभूमि के अमरशंकर यादव ने बाजी मारी। उन्होंने भाजपा समर्थित सोमनाथ मौर्य को मात दी।

फुलैया सीट पर निर्दलीय अरविद कुमार के सिर पर जीत का सेहरा बंधा। बगुलिया सीट पर युवा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह ने भाजपा समर्थित खेमलता को बहुत ही कम 65 मतों के अंतर से पराजित किया।

chat bot
आपका साथी