इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन-यज्ञ

संवाद सहयोगी, खटीमा : वनखंडी महादेव शिव मंदिर में इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन यज्ञ किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 06:42 PM (IST)
इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन-यज्ञ
इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन-यज्ञ

संवाद सहयोगी, खटीमा : वनखंडी महादेव शिव मंदिर में इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ में क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने पूर्णाहुति दी।

इस बार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत अब तक क्षेत्र में मानसून नहीं पहुंचा है। काश्तकार अपने साधनों से धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। बारिश न होने की वजह से कुटरी, चकरपुर, महतगांव, बूढ़ाबाग, पचौरिया आदि गांवों में ट्यूबवैल से पानी आना बंद हो गया है। कुछ गांवों में हैंडपंप भी सूखे हुए हैं। इसके चलते लोगों को साफ पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिन काश्तकारों ने पहले धान की रोपाई कर दी है। धान की फसल को दोबारा पानी देने का समय हो चला है। समय पर पानी न मिलने की स्थिति में फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। इससे किसान ¨चतित हैं। किसान बारिश की आस में टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं। बारिश के लिए अब काश्तकारों ने धार्मिक अनुष्ठानों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को चकरपुर के ऐतिहासिक वनखंडी महादेव शिव मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित उमेश पंत ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान तमाम लोगों ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस मौके पर राकेश बिष्ट, हरीश चंद्र ढौंढियाल, देवेंद्र ¨सह पोखरिया, मनोहर ¨सह बिष्ट, किशोर पानू, कमान ¨सह, पंकज मेहता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी