यूथ फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

-फोटो-14केपीआरपी-1 तहसील परिसर में सफाई अभियान चलाते यूथ-फाउंडेशन सदस्य संवाद सूत्र क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 06:37 PM (IST)
यूथ फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान
यूथ फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग

नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग के तहसील वार्ड में सफाई अभियान में भाग लेते हुए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ले रहे यूथ फाउंडेशन सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को जागरूकता का संदेश दिया। गुरूवार को यूथ फाउंडेशन के कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि इससे पूर्व यूथ फाउंडेशन के सदस्य मुख्य बाजार, सिमली रोड में भी सफाई अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किये। उन्होंने कहा कि यूथ फाउंडेशन का लक्ष्य है कि क्षेत्रवासी कचरा निस्तारण के लिए पूरी तरह जागरूक हों। इस मौके पर संजय बिष्ट, अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह रावत, प्रदीप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी