हल्द्वानी,, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग बारह घंटे तक रहा बाधित

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब बारह घंटे तक बाधित रहा। राजमार्ग के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:43 AM (IST)
हल्द्वानी,, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग बारह घंटे तक रहा बाधित
हल्द्वानी,, ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग बारह घंटे तक रहा बाधित

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब बारह घंटे तक बाधित रहा। राजमार्ग के बाधित होने के कारण गुरुवार सुबह को राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन राजमार्ग में ही फंसे रहे। घंटों तक राजमार्ग के बाधित होने से यात्रियों व लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग बंद होने के कारण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पाई जिस कारण लोग परेशान रहे। सुबह को मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। दस बजे तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुल पाया। उसके बाद करीब एक बजे दोपहर को बड़े वाहनों के लिए मार्ग सुचारू हो पाया।

बीती रात्रि करीब एक बजे ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के हिडोलाखाल के समीप पहाड़ी दरकने के कारण भारी-भरकम मलबा राजमार्ग पर आ गिरा, जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। राजमार्ग बंद होने से गुरुवार सुबह को राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक वाहन मार्ग पर ही फंसे रहे जिस कारण लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग से कुछ मलबा हटाने के बाद सुबह करीब दस बजे छोटे वाहनों के लिए मार्ग को सुचारू किया लेकिन बड़े वाहन दस बजे तक भी मार्ग पर फंसे रहे। करीब तीन घंटे बाद मलबा हटाए जाने के बाद बड़े वाहनों के लिए मार्ग सुचारू हो पाया। लोगों को घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर सुबह तहसीलदार दयाल सिंह भंडारी व पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने ऑलवेदर रोड निर्माण में लगी कंपनियों को तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि मलबा हटा दिया गया है। करीब एक बजे के बाद बड़े वाहनों का आवागमन भी सुचारू हो गया है।

chat bot
आपका साथी