कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

आज चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अनुशासन की दुआई देने वाली भाजपा के विधायक गुंडागर्दी कर रहे हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 05:15 PM (IST)
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला किया दहन
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

टिहरी, [जेएनएन]: कांग्रेस ने आज चंबा में प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और रोष प्रकट कर कहा कि अनुशासन की दुआई देने वाली भाजपा के विधायक गुंडागर्दी कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के जिला अध्‍यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में पूर्व वीसी गबर सिंह चौराहे में एकत्र हुए, जहां उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि पार्टी के विधायक लोगों का उत्पीड़न कर पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें: ठुकराल को अजय भट्ट ने दी क्लीन चिट, वाणी में नियंत्रण रखने की दी सलाह

यह भी पढ़ें: गुड्डू ने दिखाए बागी तेवर, भाजपा की मुश्किलें बढ़ी

chat bot
आपका साथी