केदारनाथ में करीब एक घंटे तक हुर्इ बर्फबारी, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

केदारनाथ में करीब एक घंटे तक जमकर बर्फबारी हुर्इ। जिससे वहां ठंड बढ़ गर्इ है। बर्फबारी के दौरान पुलिस ने यात्रियों से उनके गंतव्य पर जाने की अपील की।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 08:53 PM (IST)
केदारनाथ में करीब एक घंटे तक हुर्इ बर्फबारी, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
केदारनाथ में करीब एक घंटे तक हुर्इ बर्फबारी, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। करीब एक घंटे हुर्इ बर्फबारी से मौसम और भी सर्द हो गया है। जोरदार बर्फबारी को देख पुलिस ने सभी तीर्थयात्रियों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाया।

केदारनाथ में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी होने से मौसम और भी सर्द हो गया है। कड़ाके की ठंड ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। दरअसल, केदारनाथ में शनिवार को पहले बारिश हुर्इ जिसके बाद लगभग साढ़े तीन बजे जोरदार बर्फबारी शुरू हुर्इ, जो लगातार एक घंटे तक चलती रही। भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों की ठंड से तबीयत न बिगड़े, इसके लिए पुलिस ने उन्हें उनके होटलों तक सुरक्षित पहुंचाया। 

 

केदारनाथ के चौकी प्रभारी एसआइ विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि भारी बर्फबारी को देखते हुए पुलिस ने सभी यात्रियों से तत्काल अपने होटल और कमरों में जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें उनके गंतव्य तक भी पहुंचाया। लगभग एक घंटे बर्फबारी के बाद ही मौसम शांत हुआ। आपको बता दें कि बर्फबारी से केदारनाथ में मौसम काफी ठंडा हो गया है। सुबह और रात को तापमान शून्य से नीचे जा रहा है।

पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ 

केदारनाथ में जैसे ही बर्फबारी हुर्इ तो पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। उन्होंने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। हालांकि बढ़ती ठंडक के बाद और पुलिस की अपील के बाद सभी अपने स्थानों पर वापस लौट गए।  

यह भी पढ़ें: हिमपात से पर्वतीय क्षेत्र में सर्दी की दस्तक, मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, मैदानों में धूप; पहाडों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 30 मिनट पहले मिल जाएगा बादल फटने का अलर्ट

chat bot
आपका साथी