कलयुग में राम नाम से होगा उद्धार: संत मोरारी बापू

इन दिनों केदारनाथ धाम में श्रीराम कथा चल रही है। कथा के तीसरे दिन मोरारी बापू ने कहा कि कलयुग में राम नाम से उद्धार होगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 06:00 AM (IST)
कलयुग में राम नाम से होगा उद्धार: संत मोरारी बापू
कलयुग में राम नाम से होगा उद्धार: संत मोरारी बापू

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ में आस्था का सैलाब मौसम की चुनौतियों को भी मात दे रहा है। रामकथा में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की तादाद इसे साबित कर रही है। कथा के तीसरे दिन प्रवचन कर रहे संत मोरारी बापू ने राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में इसी नाम से उद्धार होगा।

बीस मई से केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के तट पर चल रही श्रीराम कथा में सर्वप्रथम सुबह ब्राह्मणों ने गणेश पूजा, पंच पूजा, वेदी पूजा और व्यास पूजा की। इसके बाद  कथावाचक मोरारी बापू ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में भाई-भाई एक दूसरे से द्वेष रख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज राम और भरत जैसे प्रेम की जरूरत है। इस प्रेम में कहीं भी लोभ का स्थान नहीं है। केदारनाथ में विभिन्न स्थानों पर लगी एलईडी से भी भक्त कथा का रसास्वादन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दो युग बीतने पर भी रामराज्य प्रासंगिक: संत मोरारी बापू

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात को पुलिस गश्त शुरू

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में श्रीराम कथा, मुरारी बापू बोले, राम नाम लेने से दुख हो जाते समाप्त

chat bot
आपका साथी