ब्लड कैंसर पीड़ित राहुल को मदद की दरकार

संवाद सूत्र, थल: तहसील क्षेत्र के डुंगरी निवासी 13 वर्षीय राहुल मेहता ब्लड कैंसर से जूझ रहा है। उसक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 05:57 PM (IST)
ब्लड कैंसर पीड़ित राहुल को मदद की दरकार
ब्लड कैंसर पीड़ित राहुल को मदद की दरकार

संवाद सूत्र, थल: तहसील क्षेत्र के डुंगरी निवासी 13 वर्षीय राहुल मेहता ब्लड कैंसर से जूझ रहा है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। उसे लोगों की मदद की दरकार है। पिता भगवान सिंह मेहता ने सामाजिक संगठनों व साम‌र्थ्य लोगों से बेटे की मदद की गुहार लगाई है।

राहुल का वर्तमान में राजीव गांधी कैंसर इंस्ट्टीयूट एंड रिसर्च सेंटर दिल्ली में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसके इलाज के लिए करीब आठ लाख रुपये खर्च होने की बात बताई है। खेती-बाड़ी कर गुजर-बसर कर रहे भगवान सिंह की माली हालत इतनी खराब है कि वह बेटे की इस खतरनाक बीमारी के इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। भगवान सिंह की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेटे का हालचाल जानने के लिए उनके पास दिल्ली जानने तक का टिकट नहीं है। राहुल की मदद भगवान सिंह के थल स्थित एसबीआइ के बैंक अकाउंट नंबर 11574699864, आइएफसी कोड एसबीआइएन 0002620 पर की जा सकती है। अब लोगों की मदद ही राहुल की जिंदगी बचा सकती है।

chat bot
आपका साथी