मिशन इंद्रधनुष देगा बच्चों और महिलाओं को टीके का कवच

मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीक लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:16 AM (IST)
मिशन इंद्रधनुष देगा बच्चों और महिलाओं को टीके का कवच
मिशन इंद्रधनुष देगा बच्चों और महिलाओं को टीके का कवच

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए दो दिसंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। यह अभियान चार चरणों में चलेगा।

अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। अभियान में कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अभियान के लिए ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ऊषा गुंज्याल ने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों और महिलाओं को चिह्नित कर लिया गया है। इसके लिए दो दिसंबर से अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का दूसरा चरण छह जनवरी को, तीसरा चरण तीन फरवरी को और चौथा चरण दो मार्च से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग ने टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ऊषा जंगपांगी, जिला शिक्षा अधिकारी एके गुंसाई सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी