मिशन गोकुल में डॉ जोशी रहे प्रदेश में अव्वल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पशुपालन विभाग के चिकित्सक डा. मनोज जोशी ने कृत्रिम गर्भाधान को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 10:42 PM (IST)
मिशन गोकुल में डॉ जोशी रहे प्रदेश में अव्वल
मिशन गोकुल में डॉ जोशी रहे प्रदेश में अव्वल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पशुपालन विभाग के चिकित्सक डा. मनोज जोशी ने कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने में राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। डा.जोशी अब केंद्र सरकार के मिशन गोकुल के तहत देश के हिमालयी राज्यों में अव्वल स्थान हासिल करने की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार ने मिशन गोकुल चला रखा है, जिसके तहत देश भर में कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देकर उन्नत नस्ल के पशु तैयार किए जा रहे हैं। इन पशुओं के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाना योजना के लक्ष्य में शामिल है। उत्तराखंड में भी कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाने के तमाम प्रयास चल रहे हैं। इस योजना के तहत सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सदर चिकित्सालय में तैनात डा. मनोज जोशी ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 4500 कृत्रिम गर्भाधान कराए, इससे चार हजार से अधिक उन्नत नस्ल के पशु तैयार हुए हैं। नई नस्ल के पशुओं से दूध का उत्पादन बढ़ा है। वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत तीन लाख लीटर दूध उत्पादित हो रहा है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ प्रदेश की पशु मंडी के रू प में विकसित हो रहा है। कुमाऊं मंडल के तमाम जिलों के पशुपालक पशुओं की खरीद के लिए पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं।

दो रोज पूर्व केंद्रीय पशु प्रजनन केंद्र सूरतगढ़ के निदेशक डा. एम.संतोष ने पिथौरागढ़ आकर कृत्रिम गर्भाधान का सत्यापन किया। सर्वाधिक गर्भाधान कराने वाले डा.जोशी का नाम अब राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रेषित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम जैसे हिमालयी राज्यों के चिकित्सकों के साथ उनका मुकाबला होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.विद्यासागर कापड़ी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज जोशी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए डा.मनोज जोशी को शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी