पहाड़ की लड़ाई लड़ने वालों को ही समर्थन

श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ की पहाड़ जैसी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाले प्रत्याशियों को ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 07:20 PM (IST)
पहाड़ की लड़ाई लड़ने वालों को ही समर्थन
पहाड़ की लड़ाई लड़ने वालों को ही समर्थन

श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ की पहाड़ जैसी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाले प्रत्याशियों को ही निकाय चुनाव में प्रजा मंडल पार्टी समर्थन देगी। पार्टी स्वयं निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी की अध्यक्ष विमला नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रजा मंडल पार्टी की अध्यक्ष विमला नेगी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के विकल्प को सशक्त करने का कार्य करेगी। पहाड़ में शराबबंदी, मनरेगा में खेती को भी शामिल करने से पहाड़ के संसाधनों के हिसाब से पहाड़ में रोजगार उपलब्ध कराना भी पार्टी की प्राथमिकता है। पार्टी की महासचिव पूनम कैंतुरा के साथ ही सचिव देव ¨सह नेगी, रामेश्वरी नेगी, खेम ¨सह चौहान, विश्वास रावत, नंदा देवी, सुशीला बिष्ट, राजकुमारी राणा ने भी विचार व्यक्त किए। (जासं)

chat bot
आपका साथी