मामली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, एक की मौत

पौड़ी में दो लोगों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें एक की मौत हो गर्इ है। मृतक के परिजन कार्रवार्इ की मांग कर रहे हैं।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Mon, 09 Oct 2017 03:06 PM (IST) Updated:Mon, 09 Oct 2017 10:53 PM (IST)
मामली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, एक की मौत
मामली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, एक की मौत

पौड़ी, [जेएनएन]: पौड़ी के पेडुलस्यूं में दो व्यक्तियों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण घटना के बाद सहमे हुए हैं। घटना पेडुलस्यूं के उरेगी गांव की है। जहां दो व्यक्तियों में विवाद के बाद एक की मौत हो गई। मृतक की मां की नामजद तहरीर पर राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।राजस्व पुलिस के अनुसार राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं के उरेगी गांव में दो व्यक्तियों के बीच शनिवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लोग जब तक कुछ करते एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण कोतवाली पौड़ी में हत्यारे को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने राजस्व क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किए जाने की सलाह ग्रामीणों को दी। 

आहत ग्रामीण रविवार को एसडीएम पौड़ी से हत्या आरोपी को पकड़े जाने की गुहार लेकर पहुंचे। एसडीएम सदर केएस नेगी ने तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं में राजस्व उपनिरीक्षक कैलाश रवि ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहसीलदार पौड़ी हरिमोहन खंडूड़ी ने बताया कि राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं के उकेगी गांव में दो लोगों के बीच लड़ाई होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार उम्र 39 पुत्र बचन मित्री के रूप में हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी बिमल नेगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खंडूड़ी ने बताया कि हत्या के कारणों का साफ तौर पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, प्रधानपति को लगी गोली

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में दंपती में मारपीट, पति का टूटा हाथ

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के वक्त नशे में धुत था सिपाही, कोतवाल ने लिया यह फैसला

chat bot
आपका साथी