जर्जर पुलों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

पौड़ी जनपद में अब जर्जर पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। इस संबंध में शासन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 04:59 PM (IST)
जर्जर पुलों पर नहीं  चलेंगे भारी वाहन
जर्जर पुलों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

पौड़ी: जनपद में अब जर्जर पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। इस संबंध में शासन से निर्देश मिलने पर एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने जर्जर पुलों की सूची भी तैयार की है।

बरसात के दौरान जर्जर मोटर पुलों पर कोई दुर्घटना न हो इसके लिए प्रशासन सचेत हो गया है। प्रशासन ने जर्जर पुलों की सूची तैयार की ही है। जनपद में जर्जर हो गए मोटर पुलों का मरम्मतीकरण किया जाएगा। मरम्मतीकरण कार्य तक इन पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। एडीएम डॉ. बरनवाल ने बताया कि इस संबंध में शासन से निर्देश मिले हैं। पुलों से संबंधित विभागों को जर्जर पुलों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इन पुलों पर हल्के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। (संस)

chat bot
आपका साथी